डाo एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर।मत्स्य विभाग के मंत्री डाo संजय कुमार निषाद ने शनिवार को जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण किया।इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम पूर्व केंद्रीय मंत्री डाo संजीव बालियान से शिष्टाचार भेंट की।तत्पश्चात निरीक्षण भवन में मत्स्य विभाग की संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की।बैठक में उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद में संचालित सभी परियोजनाओं का संचालन पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जाए।मत्स्य किसानों को सही तकनीकी जानकारी और नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया जाए ताकि उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो सके।उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश मत्स्यपालक कल्याण कोष सहित विभाग की सभी योजनाओं का अधिकतम प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इनसे लाभान्वित हो सकें।डाo निषाद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मत्स्य किसानों को मत्स्य पालन किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराए जाएं तथा सभी मत्स्य पालकों का पंजीकरण नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुनिश्चित किया जाए। जिससे उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण,नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़,अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग,लीड बैंक मैनेजर,सहायक निदेशक मत्स्य मुजफ्फरनगर सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *