डाo एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर।जनपद में यातायात माह नवम्बर-2025 का शुभारंभ शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में किया गया।एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की तथा लोगों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई।इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी कर्नल प्रवीण भाल,एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ,एएसपी/सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा,सीओ ट्रैफिक रविन्द्र प्रताप सिंह,रोडवेज के एआरएम प्रभात सिन्हा,एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा, सीएफओ अनुराग कुमार,आरआइ ऊदल सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।एसएसपी ने बताया कि यातायात माह के दौरान जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।विद्यालयों,महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति प्रेरित किया जाएगा।साथ ही सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत बिना हेलमेट,तीन सवारी,बिना सीट बेल्ट,काली फिल्म,नो-एंट्री उल्लंघन आदि नियमों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाते हुए अपील की कि (1) शराब के नशे में वाहन न चलाएं (2)वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।(3)वाहन मोड़ते समय इंडिकेटर का प्रयोग करें।(4)सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।इसके बाद एसएसपी संजय कुमार वर्मा और कर्नल प्रवीण भाल ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों से होते हुए शिव चौक पर संपन्न हुई।कार्यक्रम में डिस्प्ले और प्रदर्शन के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।अंत में एसएसपी ने यातायात माह के सफल संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *