अजीम अख्तर
दैनिक मानव जगत

सहारनपुर: भावाधस भारत के राष्ट्रीय संचालक वीर श्रेष्ठ अजय बिरला जी की अध्यक्षता में आज के आर प्लाजा होटल में एक महत्वपूर्ण सभा आयोजित हुई।

इस सभा में पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय मुख्य संचालक वीरेश विजय दानव जी के मार्गदर्शन में अजय बिरला जी ने सभी कार्यक्रमों का जायजा लिया।

आगामी कार्यक्रम: 5 अप्रैल को रुड़की में वाल्मीकि सम्मेलन एवं अंबेडकर जयंती. 12 अप्रैल को पंजाब के जालंधर (धीना) में ब्रह्मलीन धर्मगुरु परमपूजनीय प्रभु ऋषि नाथ रत्नाकर महाराज जी के प्रकाश पर्व एवं जयंती.सभा में सहारनपुर से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का आह्वान किया गया।

श्रद्धांजलि: ब्रह्मलीन वीरोत्तम स्वामी चन्द्रपाल अनार्य जी (सर्वोच्च निर्देशक, भावाधस भारत) की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा का शुभारंभ भगवान वाल्मीकि महाराज के पावन मूल मंत्र ‘मुक्ति माला’ से किया गया।

स्वागत समारोह: रुड़की से पहुंचे वीर विनय प्रताप सिंह (सदस्य, सफाई कर्मचारी आयोग, उत्तराखंड सरकार) का सहारनपुर जिला संगठन द्वारा शाल और गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

उपस्थित प्रमुख सदस्य: राजेश उचिया (केन्द्रीय सदस्य), डॉ. दिनेश कल्याण (प्रदेश प्रभारी, उत्तर प्रदेश), वीर गौरव पुहाल (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश), आनन्द बिरला (मंडल प्रमुख, सहारनपुर), जुगनू चौहान, गौरव चौहान, सचिन सौदाई, रजत डबराल, सचिन छाछर, आनन्द चनालिया, प्रिंस भुमबक सहित अन्य कार्यकर्ता। सभा में सभी ने आगामी कार्यक्रमों को भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *