एम अफज़ल गौर
भगवानपुर(सहारनपुर)
क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र को नई दिशा देते हुए भगवानपुर में माउंट लिटरा जी स्कूल का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्कूल के जनरल मैनेजर मनीष शर्मा ने कहा कि अब भगवानपुर क्षेत्र के बच्चों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक व आधुनिक शिक्षा यहीं उपलब्ध होगी, जिससे वे अपने करियर का बेहतर निर्माण कर सकेंगे। उद्घाटन समारोह में स्थानीय विधायक ममता राकेश बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर उपस्थित रहीं। उनके साथ स्कूल के चेयरमैन डॉ. जीशान अली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर स्कूल का शुभारंभ किया और इसे क्षेत्र के बच्चों को समर्पित किया।
इस मौके पर विधायक ममता राकेश ने कहा कि डॉ. जीशान अली द्वारा किया गया यह निवेश क्षेत्र के बच्चों के लिए एक अनमोल उपहार है। इससे न केवल बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी, बल्कि भगवानपुर क्षेत्र का नाम भी शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश और देश स्तर पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इस स्कूल के माध्यम से बच्चों को प्रशासन, खेल, साहित्य, एडिटिंग, बिजनेस और लीडरशिप जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
स्कूल के चेयरमैन डॉ. जीशान अली ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षण संस्थानों की स्थापना करना है, जिससे बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत हो और वे आधुनिक तकनीक से जुड़कर अपने सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए माउंट लिटरा जी स्कूल को चुनने का आग्रह किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन एंकर अरशद और आसिम ने किया, जबकि समापन पर सभी अतिथियों ने स्कूल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *