हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने मायापुर स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित कर किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार किसानों की अनदेखी की जा रही है।गन्ना किसानों का पिछले काफी लंबे समय से इकबालपुर चीनी मिल पर 126 करोड़ रुपया बकाया है।सरकार को चाहिए कि चीनी मिल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर किसानों का बकाया भुगतान शीघ्र कराए। जिससे आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों को राहत मिल सके। पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार के खोखले दावों से किसानों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है,भाजपा सरकार और प्रशासन के आंकड़े सिर्फ फाइल में पूरे दिखते हैं।लेकिन जमीन पर किसान अपने ही पैसों के लिए भटक रहा है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट ने कहा कि डीएपी खाद का बोरा 50किलो से 40किलो कर दिया गया और दाम 1350रूपये से बढ़ाकर 1800रूपए कर दिया गया।जिससे किसान पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है व किसानों को सरकार द्वारा नैनो यूरिया उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके इस्तेमाल से किसान अनभिज्ञ हैं व फसलों को भारी नुक़सान हो रहा है।ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और जिला महानगर कांग्रेस महासचिव विजय प्रजापति ने कहा कि अगर जल्द ही सरकार ने किसानों की समस्याओं का हल नहीं किया तो कांग्रेस आंदोलन को बाध्य होगी।बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू,पार्षद हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, विवेक भूषण विक्की,पार्षद प्रतिनिधि ऋषभ वशिष्ठ,अरुण चौहान,अकरम अंसारी,मयंक त्यागी, मुन्ना मास्टर,अनंत पांडेय,अजय गिरी,शुभम जोशी,सोनू शर्मा,धनीराम,तानू वालिया,अंकित चौधरी, अशोक गुप्ता आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *