हरिद्वार। समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति उपाध्यक्ष राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल के नेतृत्व में बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर का विधानसभा ज्वालापुर,ब्लॉक बहादराबाद के 3गांवो में आयोजन किया गया।शिविर के दौरान कुल 72शिकायतें प्राप्त हुई।शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना तथा समाज कल्याण व अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना रहा।शिविर में तीनो गांवो के समस्त सम्मानित लोगों ने पक्की सडक व गांव की चारो और साफ सफाई,नाली व सरकारी भूमि की मूल समस्या का प्रस्ताव रखा जिसको जल्द ही शासन प्रशासन को प्रेषित किया जायेगा।शिविर में इनमें कई समस्या एक जैसी थी जिसमे सबसे ज्यादा राशन कार्ड की थी,और किसान सम्मान निधि, आवास योजना,आधार कार्ड,छात्रवृत्ति,दिव्यांग पेंशन,वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन,व शौचालय आदि जैसी कई समस्या सामने आयी,जिसमे से 22समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किया गया,जबकि कुछ के समाधान हेतु जिलाधिकारी व शासन को प्रेषित किया जाएगा।इस अवसर पर देशराज कर्णवाल ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना साकार होगा।शिविर में सभी संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारीगण,श्रीमती बरखा रानी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,सतीश कुमार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा व विजयपाल ग्राम प्रधान,पंचायत सदस्यगण एवं सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *