हरिद्वार। भारतीय शिक्षा चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम गौतम एवं प्रदेश अध्यक्ष मुन्नीलाल शिंदे ने गुरूवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए ट्रस्ट द्वारा सचांलित की जा रही सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी।राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम गौतम ने बताया कि ट्रस्ट भारत के सभी राज्यों में पांच पांच गरीब बेटियों का विवाह सर्व समाज के सहयोग से कराएगा।महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे।जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए निःशुल्क पाठशालाएं स्थापित की जाएंगी,मंदिरों में कलश भेंट किए जाएंगे।समाज को चिकित्सा सुविधा का लाभ देने के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ पर्यावरण संरक्षण अभियान भी चलाए जाएंगे।जयराम गौतम ने कहा कि ट्रस्ट की राष्ट्रीय मुहिम का शुभारंभ 8फरवरी को बुग्गावाला स्टेडियम में सर्व समाज की पांच बेटियों के विवाह संस्कार के आयोजन किया जाएगा।प्रदेश अध्यक्ष मुन्नीलाल शिंदे ने कहा कि गरीब निर्धन परिवारों की सेवा करना ही ट्रस्ट का लक्ष्य है।संकल्प को साकार करते हुए शिक्षा से लेकर बेटियों के विवाह संस्कार,पर्यावरण संरक्षण अभियान,जन सेवा के प्रकल्प संचालित किए जाएंगे। वार्ता के दौरान विपिन बर्मन,संजय बर्मन,शुभम मेहरा,शिखा कश्यप,प्रिंस प्रधान,स्वाति सैनी, अंशुल,आदित्य आदि भी मौजूद रह।
