हरिद्वार। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक मदन कौशिक को चुनाव प्रभारी बनाया है। मदन कौशिक 12विधान सभा सीटों पर प्रभारी की जिम्मेदारी के साथ 8नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के केंद्रीय प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।गौरतलब है कि हरिद्वार विधानसभा सीट से पांच बार के विधायक मदन कौशिक पूर्व में भी पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर गुजरात,हरियाणा, उत्तर प्रदेश,दिल्ली,राजस्थान और उड़ीसा आदि राज्यों में चुनाव प्रचार की कमान संभाल चुके हैं।चुनाव लड़ने का ढाई दशक लंबा अनुभव रखने वाले मदन कौशिक के चुनाव मैनेजमेंट और रणनीति के पार्टी के बड़े नेता भी कायल हैं।उनकी चुनावी रणनीति और चुनाव प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए पार्टी के रणनीतिकारों ने बिहार चुनाव में भी विधायक मदन कौशिक पर भरोसा जताया है।खास बात यह है कि यह जिम्मेदारी उन्हें पार्टी के केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली से सौंपी गई है।विधायक मदन कौशिक ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है। उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करेंगे 11नवम्बर तक बिहार में रहकर पार्टी का चुनाव प्रचार करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *