एम अफज़ल गौर
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)
बेहट विधानसभा क्षेत्र में संभावित प्रत्याशी एवं बसपा नेता राव मोहतरम ने क्षेत्र का सघन दौरा कर आमजन से मुलाकात की। अपने सुरक्षा काफिले के साथ विभिन्न गांवों और कस्बों में पहुंचे राव मोहतरम ने लोगों का हालचाल जाना और स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से सुना।
दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। लोगों ने भी खुलकर अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। राव मोहतरम ने आश्वासन दिया कि जनता की आवाज को प्राथमिकता दी जाएगी और हर संभव प्रयास कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
इसी क्रम में वह बिहारीगढ़ में एक बसपा कार्यकर्ता के पारिवारिक 13वीं कार्यक्रम में भी शामिल हुए। वहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उनकी उपस्थिति को कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता का प्रतीक बताया।
इस मौके पर राव मोहर्रम ने कहा, मैं बेहट विधानसभा क्षेत्र की जनता का सेवक हूं। जनता का सुख-दुख ही मेरी प्राथमिकता है। क्षेत्र की हर समस्या को मजबूती से उठाया जाएगा और विकास कार्यों को गति दी जाएगी। बहुजन समाज पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर क्षेत्र में एक नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है और कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं सहयोग के बिना कोई भी राजनीतिक यात्रा सफल नहीं हो सकती।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *