एम अफज़ल गौर
बिहारीगढ़(सहारनपुर)
आगामी होली, रमज़ान एवं ईद पर्व को सकुशल संपन्न कराने और क्षेत्र में आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से थाना बिहारीगढ़ पुलिस की टीम द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने बाजारों, मुख्य चौराहों व संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं से संवाद स्थापित कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। पुलिस ने आमजन को आश्वस्त किया कि त्योहारों के मद्देनज़र असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। बिहारीगढ़ थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित करने या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। क्षेत्रवासियों ने भी पुलिस की पहल का स्वागत करते हुए त्योहारों को शांति और सद्भाव के साथ मनाने का भरोसा दिलाया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *