सहारनपुर। मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के लिये कोटेदारो का अभिमुखी करण यूनिसेफ के सहयोग से किया गया। इस दौरान जानलेवा बीमारियांे से बचाव हेतु जानकारी दी गयी।
तहसील सदर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनिसेफ के जिला समन्वयक अमित शर्मा ने 12 जानलेवा बीमारियों और उनसे बचाव के टीका के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 16 से 27 फरवरी के मध्यय मिजिल्स और रूबेला की बीमारी से बचाव के लिये कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से सरकारी, प्राइवेट स्कूलों एवं मदरसों में किया जायेगा और कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के सभी बच्चों को एक अतिरिक्त खुराक एमआर के टीके की दी जायेगी। एसआई नरेंद्र पाल द्वारा सभी राशन डीलरों को इस कार्यक्रम में सहयोग करने के लिये आवश्यक निर्देश देते हुये कहा कि सभी राशन डीलर अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों व स्वास्थ्य विभाग की टीम को सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम से एआरओ इश्क लाल, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कदम सिंह, यूनिसेफ से जिला समन्वयक अमित शर्मा, ब्लॉक समन्वयक पुष्पा,दीपा एवं इंद्रसेन, मांगेराम, राजेंद्र, राकेश, लतीफ, अकरम, गुफरान, हमीदा सहित आदि राशन डीलर उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *