डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या की धमकी दिए जाने के बाद टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर आपात बैठक आयोजित की गई।बैठक में एसडीएम सदर सहित प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।आपात बैठक को संबोधित करते हुए मोहन प्रजापति ने बताया कि खेड़ी दूधाधारी गांव में प्रजापति समाज के एक गरीब मजदूर का मकान दबंगों द्वारा बुलडोजर से गिराए जाने के विरोध में आवाज उठाने पर एस.के. चौधरी द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना को लेकर समाज में भारी रोष व्याप्त है।मोहन प्रजापति ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह किसी भी प्रकार की धमकी से डरने वाले नहीं हैं।उन्होंने कहा कि हम किसी राह चलते ऐरा-गैरा या गली के गुंडे से डरने वाले नहीं हैं।हम हर तरह से मुकाबले के लिए तैयार हैं।दम है तो सामने आकर बात करे।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समाज के किसी भी कार्यकर्ता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि अब केवल धरना-प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहा जाएगा बल्कि जहां समाज का शोषण होगा वहां सीधे गांव में जाकर दबंगों से टकराने का काम किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके किसी भी कार्यकर्ता को जरा भी नुकसान पहुंचाया गया तो संगठन चुप नहीं बैठेगा।बैठक में वरिष्ठ नेता हरेंद्र पाल, जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह पाल,प्रभारी इंद्रमल प्रजापति,वरिष्ठ नेता सुंदरलाल प्रजापति,जगदीश प्रजापति,वरिष्ठ नेता रामनिवास प्रजापति एडवोकेट,प्रभारी सुखपाल कश्यप,कृष्णपाल सेन,विजय पाल,रवि पाल,सुमित प्रजापति,युवा नेता राहुल धीमान,सचिन प्रजापति,डा० राजवीर सिंह प्रजापति,श्याम सुंदर प्रजापति,बिट्टू प्रजापति,संजीव प्रजापति,संजय प्रजापति,दिनेश प्रजापति,गजे प्रजापति, राकेश कश्यप,कमल प्रजापति,राजीव पाल,यादराम प्रजापति,सहदेव प्रजापति,विनय पाल,अजय सैनी,मुनेश सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
