सहारनपुर। लायंस क्लब सहारनपुर मयूर के नववर्ष कार्यक्रम में पदाधिकारियों व सदस्यों ने नृत्य करते हुए नववर्ष का स्वागत किया।
दिल्ली रोड स्थित एक होटल के परिसर में अध्यक्ष राजीव सचदेवा, सचिव गोपाल मक्कड़ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। इसके बाद क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यो ने तम्बोला खेलने के साथ ही डांस किया तथा एक दूसरे को शुभकामनाएं देकर नववर्ष का भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व मानव मंदिर में सुबह के समय वृद्धों को भोजन कराया गया तथा कस्तूरबा विद्यालय मे रजाई व कवर वितरित किए गए। इस अवसर पर सचिव गोपाल मक्कड़, अनुज जैन, सुशील सूरी समेत कई पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।
