डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी द्वारा एसआईआर समीक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सदर विधानसभा क्षेत्र में रुड़की रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने की जबकि संचालन सपा नेता मास्टर अल्ताफ मशल ने किया।कार्यक्रम में सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा एवं सपा महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक तथा एसआईआर अभियान के सपा प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो० भुवन जोशी ने कहा कि भाजपा की शह पर चलाया जा रहा एसआईआर अभियान आम मतदाताओं को परेशान करने वाला है।पीडीए मतदाताओं के वोट में कटौती भाजपा की सोची-समझी साजिश है,लेकिन समाजवादी पार्टी किसी भी पात्र मतदाता के वोट की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष करेगी।सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट एवं सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा ने कहा कि फॉर्म ‘ए’ व ‘बी’ श्रेणी में सही तरीके से गणना कराने वाले मतदाताओं को कागजात प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी नहीं किया जा सकता। यदि किसी मतदाता को गलत तरीके से नोटिस देकर प्रताड़ित किया गया तो समाजवादी पार्टी उसके साथ खड़ी होकर कानूनी व राजनीतिक लड़ाई लड़ेगी।उन्होंने कहा कि सपा हर जाति,धर्म और वर्ग के उत्पीड़ित व्यक्ति की आवाज बनेगी।सपा महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी ने कहा कि प्रत्येक पात्र वोट को बचाने की जिम्मेदारी सपा कार्यकर्ताओं की है जिसे पूरी ताकत से निभाया जाएगा।वहीं सपा नेता साजिद हसन,सोमपाल सिंह कोरी एवं डा० अविनाश कपिल ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों के नेताओं का आभार जताया।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के मूल मुद्दों शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार, आरक्षण और संविधान के अनुसार न्याय से ध्यान भटकाकर समाज को बांटने वाले मुद्दों में उलझा रही है।कार्यक्रम में सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर,वसी अंसारी एडवोकेट,असद पाशा,सभासद वाजिद मलिक,शाहिद आलम,सुंदर सिंह,शहजाद चीकू,नदीम खान,अब्दुल सत्तार मंसूरी, हसीब राणा,दर्शन सिंह, विकिल गोल्डी अहलावत, धर्मेंद्र सिंह नीटू,सत्येंद्र पाल, प्रभा यादव,रमेशचंद शर्मा, यशपाल सिंह चौधरी सहित अनेक नेताओं ने अपने विचार रखे।बैठक में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *