सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन तोमर किसी भी प्रदेश में किसानों का उत्पीड़न नहीं होने देगी और एक-एक कार्यकर्ता मिलकर किसानों की लड़ाई लड़ने का काम करेगा
संजीव तोमर आज यहां यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तोमर के आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। संजीव तोमर ने गन्ना भुगतान को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की और प्रशासन से अपील की कि वह सभी चीनी मिलों से किसानों का भुगतान जल्द कराये जिससे कि किसान अपनी जरूरत के कार्य कर सकें। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर की भी प्रशंसा की कि उनके द्वारा भारतीय किसान तोमर को मजबूत किया जा रहा है और जगह अच्छे कार्यकर्ता जोड़े जा रहे हैं। जो किसानों की आवाज बनेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र तोमर के प्रदेश अध्यक्ष बनने से किसान यूनियन बहुत मजबूत हुई है। इससे पूर्व भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर का सभी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से सम्मान किया। बैठक में मुख्य रूप योगेंद्र तोमर जिला अध्यक्ष, रूबी त्यागी किसान यूनियन महिला जिला अध्यक्ष, पारित, जसवीर राणा, रईस मलिक, मुकेश उर्फ पप्पू, राजदीप ढाका, नवाब गुर्जर, रविंद्र कुमार, अरविंद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *