डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक महिला अभियुक्त भी शामिल है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण, आधार कार्ड,पैन कार्ड,घड़ी और एक आईफोन बरामद किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव तथा थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार 12 दिसंबर 2025 को गांधी कॉलोनी निवासी विकास ढींगरा ने थाना नई मंडी में तहरीर देकर घर से सोने के आभूषण व नकदी चोरी होने की सूचना दी थी।मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई।विवेचना के दौरान सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पचेंडा रोड स्थित भगवती प्रॉपर्टी कमीशन एजेंट के कार्यालय के पास से दानिश हसन निवासी सलारपुर थाना जानसठ और मान्या मुखेजा निवासी गांधी कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में अभियुक्त दानिश ने बताया कि उसने अपनी साथी मान्या के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी।मान्या ने अपने मामा के घर की रेकी कर गेट का रिमोट और जेवरात के स्थान की जानकारी दी।मौका पाकर दानिश ने घर में घुसकर चोरी की और फरार हो गया।चोरी किए गए सोने में से कुछ आभूषण बेचकर मोबाइल फोन और घड़ी खरीदी गई थी।बरामदगी में छह सोने की अंगूठियां,तीन सोने की चेन (एक लॉकेट सहित),दो कड़े,दो जोड़ी कान के टॉप्स,एक आधार कार्ड,एक पैन कार्ड, एक आईफोन,गेट का वायरलेस रिमोट और एक घड़ी शामिल हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा,उपनिरीक्षक रामवीर सिंह,उपनिरीक्षक संदीप सिंह धारीवाल,उपनिरीक्षक दीपक मावी,हैड कांस्टेबल अंकित शर्मा,हैड कांस्टेबल इमरान खान,कांस्टेबल मुनेश कुमार,कांस्टेबल गौरव गुर्जर,कांस्टेबल अनुज कुमार और रोहित कुमार शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *