फरवरी में होने वाली अमर शहीद राजा रत्न चंद्र जयंती के लिए किया गया नियुक्त
 
डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर/मीरापुर.अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा (रजि.) की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को मीरापुर राजवंशी धर्मशाला में आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष कुलदीप कंसल ने की तथा संचालन संजीव ऐरन व शिवम राजवंशी ने संयुक्त रूप से किया।बैठक की शुरुआत मंत्री शिवम राजवंशी द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके बाद अध्यक्ष अमित बंसल,कुलदीप कंसल,संजीव ऐरन,परवीन मित्तल,दिनेश गुप्ता और महिला उपाध्यक्ष सरिता गुप्ता ने मां कुलदेवी लक्ष्मी,महाराजा अग्रसेन और अमर शहीद राजा रत्न चंद्र के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया।केंद्रीय महामंत्री संजीव ऐरन ने एजेंडे के अनुसार केंद्रीय कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत आय-व्यय विवरण सदन के समक्ष रखा।आगामी फरवरी में मीरापुर में आयोजित होने वाली अमर शहीद राजा रत्न चंद्र जयंती को भव्य रूप से मनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।सर्वसम्मति से मुजफ्फरनगर सभा के महामंत्री शलभ गुप्ता को मुख्य संयोजक और मीरापुर सभा के मंत्री शिवम राजवंशी को सहसंयोजक नियुक्त किया गया।सभी सभाओं ने युवाओं को जिम्मेदारी सौंपने के निर्णय का समर्थन किया।मुख्य संयोजक शलभ गुप्ता ने कहा कि मीरापुर की धरती पर राजवंशियों का महाकुंभ आयोजित किया जाएगा और अधिक से अधिक युवाओं को समाज से जोड़ा जाएगा।प्रत्येक सभा से एक प्रतिनिधि को कनिष्ठ संयोजक बनाया जाएगा।केंद्रीय अध्यक्ष कुलदीप कंसल ने दोनों संयोजकों को बधाई देते हुए हर संभव सहयोग और राजवंशी धर्मशाला के जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया।संजीव ऐरन ने सभा की रिपोर्ट प्रस्तुत की और निष्क्रिय सभाओं को सक्रिय करने की रणनीति बनाने की बात कही।बैठक में राजेंद्र प्रसाद गर्ग, अनीता राजवंशी,परवीन मित्तल,मनोज मवाना,पंकज राजवंशी,नजीबाबाद मंत्री सहित अन्य ने विचार रखे।अंत में दिवंगत राजवंश बंधुओं की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर शांति पाठ किया गया।बैठक में कुलदीप कंसल,अमित बंसल,राजीव गर्ग,दिनेश गुप्ता,सरिता गुप्ता,शिवम राजवंशी,आशुतोष राजवंशी,अचल गोयल,शुभम गुप्ता,सरिता रानी,अनीता राजवंशी,गुंजन गर्ग,दीपा गुप्ता,आर के गोयल,मनोज गोयल सहित सैकड़ों राजवंश बंधु उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *