सहारनपुर। श्री विश्वकर्मा मंदिर समिति के तत्वाधान में आयोजित भगवान विश्वकर्मा व शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह हवन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विश्वकर्मा समाज से एक जुट होने का आह्वान किया गया।
स्थानीय अमरदीप कालोनी स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आचार्य हरि शंकर अन्थवाल, आचार्य कमलेश थपलियाल, आचार्य सुरेश चमोली, आचार्य सुमित कौशिक, आचार्य नवीन, आचार्य राकेश जोशी ने हवन पूजन के साथ भगवान श्री विश्वकर्मा शिव परिवार अन्य मूर्तियो की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न करायी। तत्पश्चात गोष्ठी को संबोधित करते हुए जेवी जैन काॅलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो.विनोद कुमार व इंजी.एके शर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण के देवता है। उन्होंने अपने बच्चों को शिक्षित करने के साथ संस्कारवान बनाने का भी आह्वान किया। विश्वकर्मा धीमान कल्याण महासभा के संस्थापक डाॅ.केपी सिंह धीमान व विश्वकर्मा मंदिर समिति के प्रधान लोकेश धीमान ने कहा कि अब विश्वकर्मा समाज अपने अधिकार व मान सम्मान के प्रति जागरूक हो चुका है। अब किसी कीमत पर शोषण सहन नहीं किया जायेगा। कार्यक्रम को भाजपा नेता बोध राम धीमान, सुधीर सोहल, विश्वकर्मा मंदिर सरसावा के प्रधान श्याम लाल धीमान, सुखबीर धीमान अम्बेहटी, विश्वकर्मा धीमान कल्याण महासभा के अध्यक्ष प्रकाश चंद, खांडसारी अधिकारी रमेश शर्मा, डॉ.प्रमोद विश्वकर्मा, दुष्यंत कुमार, सुरेन्द्र कुमार, स.गुरमीत सिंह, लोकेश धीमान, अरविंद धीमान, मा.विनोद दैदपुरा, रमेश फौजी छुटमलपुर, रामनाथ धीमान, मनोज पांचाल, संजय धीमान, सुरेश धीमान, पंकज धीमान, विशाल धीमान, डॉ.जोगेन्द्र, बलबीर सिंह, संदीप अनिल धीमान, कार्तिक धीमान के अलावा भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
