सहारनपुर। स्व. महावीर सिंह राणा मेमोरियल पुस्तकालय सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल, चिकित्सा, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
रेलवे रोड स्थित जनमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष प्रदीप सिंह राणा (रामखेड़ी) एवं उपाध्यक्ष मनोज राणा मोंटी (बेहड़ा) ने किया। तत्पश्चात संस्था द्वारा आयोजित वैकल्पिक प्रश्नोत्तरी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को ोमेंटो व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जौनपुर धनन्जय सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरखा राम तथा स्वामी अनन्तानंद सरस्वती ने शिक्षा के महत्व व पुस्तकालय की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज उतना ही प्रगतिशील होता है, जितना उसका युवा वर्ग शिक्षित, जागरूक और लक्ष्यवान होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप सिंह राणा व संचालन डॉ. दीपिका राणा और प्रो. पूजा भदौरिया ने किया।
समारोह में एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, अरुण आचार्य, यशपाल प्रधान, डॉ. उदयराज सिंह, अनिता पुण्डीर, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. शिवेंद्र सिंह, मेजर हिमांश सोम, कानसिंह राणा, दिग्विजय चैहान, कुलबीर राणा, रविंद्र पुण्डीर चेयरमैन नानौता, प्रमोद चैधरी चेयरमैन सरसावा आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *