डाo एम ए तोमर
मुज़फ़्फरनगर।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाo सुनील तेवतिया ने चरथावल ब्लॉक के पीएचसी बिरालसी,पीएचसी बलवाखेड़ी तथा बघरा ब्लॉक के पीएचसी कुटबी कुटबा और काज़ीखेड़ा पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों,पैरामेडिकल टीम और आशा कार्यकर्ताओं से मेले की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।डाo तेवतिया ने टीकाकरण,ओपीडी सेवाओं, दवा वितरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने निर्देश दिए कि अगले आरोग्य मेलों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए और व्यापक प्रचार-प्रसार कर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लोग निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें।साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था,औषधि उपलब्धता और रिकॉर्ड संधारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।डाo सुनील तेवतिया ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का उद्देश्य आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि मेले में आने वाले प्रत्येक मरीज को उचित परामर्श और आवश्यक दवाएं अवश्य प्रदान की जाएं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *