सहारनपुर। कोतवाली व कस्बा रामपुर मनिहारान मंे एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
कस्बे में दिल्ली हाइवे पर स्थित खुराा काम्पलैक्स कालोनी में विवाहिता दीपांशी का शव संदिग्ध परिस्थियों में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को मृतका के ससुराल पक्ष के लोग फरार मिले तथा मौके से सीसीटीवी का डीवीआर भी गायब मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे गांव सिहंखेड़ा निवासी चरण सिंह उर्फ सोनू ने बताया कि उसने अपनी बेटी दीपांशी की शादी 2 मार्च 2024 को विशाल निवासी कल्लरपुर से की थी। विवाह के बाद ससुराल पक्ष रामपुर मनिहारान की खुराना कॉम्प्लेक्स कॉलोनी में रहने लगा। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में बड़ी गाड़ी की लगातार मांग कर रहा था। रोजाना ताने, धमकियां, प्रताड़ना से परेशान होकर दिपांशी अपने मायके चली गई थी। करीब 20 दिन पहले भी मायके में पंचायत भी कराई गई, जिसके बाद 1 नवंबर 2025 को दीपांशी को ससुराल वापस लाया गया था। उन्होंने बताया कि आज दीपांशी ने अपने पिता चरण सिंह को फोन कर बताया था कि ससुराल वाले उसे फिर से कार न लाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके कुछ घंटे बाद ही उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र नागर ने बताया कि पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और डीवीआर की खोज के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *