सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बिना रायल्टी के अवैध खनन कर ले जा रहे एक डम्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी चालक व मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालक को जेल भेज दिया।
थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात्रि उनके नेतृत्व में पुलिस व राजस्व विभाग की टीम द्वारा अवैध खनन के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान डम्पर चालक बिलाल पुत्र नाजिम निवासी ग्राम दंभेड़ा कंला थाना चिलकाना व डम्पर मालिक शोबान निवासी ग्राम दूधगढ थाना चिलकाना व रायल स्टोन क्रेशर नानोली बेहट द्वारा आपसी सांठगांठ करके चोरी से बिना वैध खनन परिपत्र रायल्टी के अवैध खनन कर, ओवरलोड परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने चालक बिलाल को दबोचकर उसके व डम्पर मालिक शोबान व रायल स्टोन क्रेशर स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।
