– मां शाम को घर पहुंची तो फंदे पर लटका मिला बेटा
वीर वालिया
सहारनपुर। में नगर कोतवाली क्षेत्र के किशनपुरा मोहल्ले में गुरुवार शाम एक 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान रितिक के रूप में हुई है।
बताया गया है कि कुछ समय पहले उसका एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में चोट लगने के बाद उसके शरीर के कुछ हिस्सों ने काम करना बंद कर दिया था। इसके चलते वह परेशान रहता था।
गुरुवार शाम घर में मां और छोटा भाई मौजूद नहीं थे। इसी दौरान उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। शाम करीब 5:30 बजे मां घर पहुंची तो बेटे को फंदे पर लटका देखकर उसके होश उड़ गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
हादसे के बाद से परेशान रहता था रितिक
पुलिस के अनुसार, रितिक नगर कोतवाली क्षेत्र के किशनपुरा मोहल्ले में अपनी मां और छोटे भाई के साथ किराए के मकान में रहता था। उसके पिता का निधन हो चुका है। परिवार में मां और भाई ही उसके साथ रहते थे। बताया गया कि कुछ समय पहले रितिक का एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में चोट लगने के बाद उसके शरीर के कुछ हिस्सों ने काम करना बंद कर दिया था। इसके चलते उसे शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस के मुताबिक, शरीर में आई दिक्कतों के कारण वह परेशान रहता था। इसी बीच गुरुवार को उसने आत्महत्या कर ली।
—-
शाम पांच बजे कमरे में उठाया कदम
सहारनपुर।कोतवाली प्रभारी राजीव कौशिक ने बताया कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे रितिक घर पर अकेला था। उस समय उसकी मां और छोटा भाई घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान उसने कमरे में रखे बेड पर कुर्सी रखी और फंदे से लटक गया। घटना के समय घर में परिवार का कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। शाम करीब साढ़े पांच बजे जब उसकी मां घर पहुंची तो कमरे में बेटे को फंदे पर लटका देखकर घबरा गई।
—–
मचा कोहराम, परिजनों का रोरोकर बुराहाल
सहारनपुर। अचानक हुई इस घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां ने पड़ोसियों और छोटे बेटे को दी सूचना
रितिक को फंदे पर लटका देखकर उसकी मां ने पड़ोसियों और अपने छोटे बेटे को घटना की जानकारी दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल की और शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
—-
पिता की पहले हो चुकी है मौत
सहारनपुर। रितिक अपने परिवार के साथ किशनपुरा में किराए के मकान में रहता था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में परिवार में मां और छोटा भाई उसके साथ रहते थे। हादसे के बाद से वह शारीरिक परेशानियों से जूझ रहा था। गुरुवार शाम हुई इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *