अभिमन्यु वालिया
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के प्रताप मार्केट में बाबा साइकिल के पास नगर निगम के कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर प्रदीप कुमार (40) की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। प्रदीप कोतवाली देहात क्षेत्र के मेहरबानी गांव का निवासी था। वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार में पत्नी अंजू, एक बेटा और एक बेटी हैं। परिजनों के मुताबिक, उसकी पत्नी पिछले आठ दिनों से अस्पताल में भर्ती है। ऐसे में प्रदीप की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और आर्थिक संकट गहरा गया है। मृतक के चचेरे भाई संजीव कुमार ने हादसे में लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार कौशिक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *