पारदर्शिता और समयबद्ध समाधान पर पुलिस उपमहानिरीक्षक का विशेष जोर

शिकायतकर्ता को समाधान की प्रगति से नियमित अवगत कराने की हिदायत

दैनिक मानव जगत

सहारनपुर (अजीम अख्तर)। शासन के आदेशों के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) सहारनपुर परिक्षेत्र, अभिषेक सिंह ने मंगलवार को परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में सहारनपुर परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को डीआईजी ने बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।
डीआईजी अभिषेक सिंह ने मौके पर मौजूद और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर शिकायत को जिम्मेदारी से लेते हुए उसका समयबद्ध समाधान किया जाए, ताकि आम जनता का पुलिस प्रणाली पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी हिदायत दी कि जनसुनवाई में आने वाले शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के समाधान की अद्यतन स्थिति (प्रगति) से लगातार अवगत कराया जाए, जिससे कार्यप्रणाली में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *