अजीम अख्तर
दैनिक मानव जगत
सहारनपुर। डीआईजी सहारनपुर रेंज द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सवेरा’ (नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर) अभियान के तहत थाना मंडी पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग और गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक शातिर नशा तस्कर को 110 ग्राम अवैध चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसएसपी के निर्देशन व मंडी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने निर्यात निगम कमेला रोड स्थित छोटी नहर के पास से अभियुक्त हसीन पुत्र मो. सलीम (निवासी पुल खुमरान, थाना कोतवाली नगर) को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 110 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ के दौरान पुलिस नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए आरोपी से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड संपर्कों (links) की गहनता से पड़ताल कर रही है।
सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल विकल सोम और रिक्रूट कांस्टेबल राहुल कुमार की मुख्य भूमिका रही। पुलिस आरोपी को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *