हरिद्वार। कांग्रेस पर दलित विरोधी मानसिकता तथा हल्द्वानी प्रकरण को लेकर उत्तराखंड व भारतीय जनता पार्टी को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक स्थित गोविंद वल्लभ पंत पार्क में सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना आयोजित किया और जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन को प्रेषित किया।धरने को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का दलित प्रेम सिर्फ कैमरे और राजनीतिक मंचों तक सीमित है।हल्द्वानी की घटना को लेकर जिस प्रकार से कांग्रेस देवभूमि उत्तराखंड और भारतीय जनता पार्टी को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रही है,वह निंदनीय है। राहुल गांधी को दूसरों को कटघरे में खड़ा करने से पहले अपनी पार्टी के इतिहास को देखना चाहिए।कांग्रेस ने हमेशा दलित समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा है।उत्तराखंड की भाजपा सरकार दलित सम्मान को चुनावी नारा नहीं,बल्कि संवैधानिक जिम्मेदारी मानती है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज है और हर नागरिक को सम्मान और न्याय मिल रहा है।कांग्रेस सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति कर माहौल खराब करना चाहती है, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी दलित सम्मान की बात करते हैं,लेकिन कांग्रेस का इतिहास दलित महापुरुषों के अपमान से भरा है।बाबू जगजीवन राम से लेकर डा.अंबेडकर तक को कांग्रेस ने उचित सम्मान नहीं दिया।यशपाल आर्य की तस्वीर को कांग्रेस भवन में जमीन पर फेंकना कांग्रेस की असली मानसिकता दर्शाता है।पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है।भाजपा सबका साथ,सबका विकास और सबके सम्मान में विश्वास रखती है।दलित सम्मान संविधान से मिला अधिकार है,कोई राजनीतिक हथियार नहीं।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों में हमेशा दलितों का सम्मान होता है और आगे भी होता रहेगा।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में ही डा.भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।दर्जाधारी राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलित समाज को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।बीकानेर में अपने ही दलित जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट और मिर्चपुर कांड जैसी घटनाएं कांग्रेस के शासनकाल की सच्चाई हैं।भाजपा सरकार में हर दलित भाई-बहन को सम्मान,अधिकार और न्याय मिल रहा है।कांग्रेस को दलितों पर ज्ञान देने से पहले अपने काले इतिहास के लिए माफी मांगनी चाहिए।भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हल्द्वानी में न्याय नहीं,राजनीति तलाश रही है।आज के इस धरने के माध्यम से हम कांग्रेस की दोहरी नीति को जनता के सामने ला रहे हैं।कांग्रेस के अनर्गल बयानबाजी करने वाले नेताओं पर कानूनी कार्रवाई की जाए।उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है,इसका जवाब आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर देगी।इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता ,दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि,संदीप गोयल,मनोज गर्ग,राजीव शर्मा,विकास तिवारी ,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष तेलुराम चनालिया,संजीव कुमार,हीरासिंह बिष्ट,संजीव चौधरी,डा.जयपाल सिंह चौहान,हरजीत सिंह,उमेश जोशी,लव शर्मा,निपेन्द्र चौधरी,आशु चौधरी,प्रीति गुप्ता,रितु ठाकुर,धर्मेंद्र सिंह चौहान,अभिनव चौहान,एजाज हसन,विनीत जौली,भोला शर्मा,विक्रम भुल्लर, रंजना चतुर्वेदी,निशित ऐरन,संदीप सिंघानिया,राजबीर कश्यप,सूर्यकांत सैनी,संदीप शर्मा,भूप सिंह ,मनोज गौतम,सुभाषचंद्र,लक्ष्मण सिंह नागर,सतीश कुमार,लोकेश पाल,मुनेश पाल,रेनू शर्मा,रजनी वर्मा,शीतल पुण्डीर,अनिल अरोड़ा,निर्मल सिंह,अम्बरीष सैनी,अरविन्द कुशवाह,सचिन आर्य,तरुण चौहान,प्रताप प्रधान,अरविंद प्रधान,राव अमरीन,विपिन चौधरी,अनिल शर्मा,राजेश रस्तोगी, प्रशांत शर्मा, कमल प्रधान,चित्र कुमार सैनी,सुशील पंवार,राव जमीर,बिंदरपाल,विजय पाल,सत्यनारायण शर्मा,पंकज बागड़ी, अंशु कुमार, सुबे सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *