हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मेला अस्पताल के सीएमएस डा.शशिकांत से मुलाकात कर अस्पताल में मरीजों को अल्ट्रासाउंड चिकित्सक सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में टोकन सिस्टम लागू किए जाने पर सीएमएस का आभार भी जताया।मुलाकात के दौरान सुनील सेठी ने सीएमएस डा.शशिकांत से मरीजों को हो रही परेशानी से अवगत कराते हुए अस्पताल में जल्द से जल्द अल्ट्रासाउंड चिकित्सक नियुक्त किए जाने की मांग की।सेठी ने बताया कि चिकित्सक नहीं होने की वजह से मरीजों को बाहर महंगी दरों पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है।साथ ही भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त काउंटर,चिकित्सक व कर्मचारी तैनात करने की मांग भी की।सीएमएस डा.शशिकांत ने अस्तपाल में सुविधाएं बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया।प्रतिनिधिमंडल में वरुण भाटिया,दीप सिंह,सोनू चौधरी,पंकज माटा,हरिमोहन भारद्वाज,राजेश पांडे,राकेश सिंह आदि शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *