दिव्य और भव्य होगा हरिद्वार कुंभ मेला-श्रीमहंत भगवान दास
हरिद्वार। पंजाब से आए श्रीपंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संतों ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरी गिरी से मुलाकात की।जूना अखाड़े में हुई मुलाकात के दौरान अखाड़े के अध्यक्ष महंत सुखेदव प्रकाश,सचिव गणेश दास,श्रीमहंत भगवान दास,मुखिया महंत छोटूराम ,मुखिया महंत सर्वदास,बाबा भरपूर दास,मलकान बेअंत दास,महंत दयाल दास,महंत बसंत दास ,महंत केवल दास,बाबा गंगा राम,बाबा मोहन दास,बाबा सर्वमुख दास,महंत रतन दास ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और महामंत्री से अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले को लेकर चर्चा की।महंत सुखदेव प्रकाश ने बताया कि मुलाकात के दौरान अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज और महामंत्री श्रीमहंत हरी गिरी को श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन की ओर से समर्थन पत्र दिया गया और हरिद्वार,नासिक,उज्जैन में कुंभ मेले के दौरान सभी शाही स्नान कराने की मांग की गयी है।अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और महामंत्री से मुलाकात के बाद संतों ने भूपतवाला स्थित बाबा बिरम दास मठ में बैठक कर कुंभ मेले की तैयारियों पर चर्चा की।बैठक को संबोधित करते हुए अखाड़े के श्रीमहंत भगवान दास,अध्यक्ष महंत सुखदेव प्रकाश व सचिव महंत गणेश दास ने कहा कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज और महामंत्री श्रीमहंत हरी गिरी महाराज के नेतृत्व में संपन्न हुए प्रयागराज महाकुंभ की तर्ज पर हरिद्वार कुंभ मेला भी भव्य और दिव्य स्वरूप में संपन्न होगा।उन्होंने कहा कि कुंभ मेले की तैयारियां शुरू कर दी गयी है।कुंभ मेले के दौरान श्रीपंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संत महंत श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करने के साथ गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *