देहरादून। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद हुए शुद्धिकरण मामले को लेकर सोमवार को राजधानी देहरादून में राजनीतिक पारा चढ़ गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए कूच किया।हालांकि,परेड ग्राउंड से शुरू हुए इस पैदल मार्च को पुलिस ने हाथीबड़कला चौकी के पास बैरीकेडिंग लगाकर रोक दिया।तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेसी वहीं डटे रहे,जिससे शहर के कई इलाकों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई।सोमवार सुबह प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। यहां आयोजित जनसभा में रुड़की के प्रथम मेयर यशपाल राणा,पूर्व प्रधानाचार्य मनोज सैनी तथा पूर्व राज्यमंत्री रामकुमार वालिया ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा।इन नेताओं के घर वापसी पर पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा समय आला नेताओं ने माल्यार्पण का उनका स्वागत किया। पार्टी के वरिष्ठ दिग्गजों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा,प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत कई विपक्षी विधायकों की मौजूदगी में जनसभा के बाद कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास की ओर कदम बढ़ा दिए।हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ऐतिहासिक जनसभा के उपरान्त भाजपा से जुड़े संगठनों द्वारा किए गए कथित अपमानजनक कृत्य के विरोध सहित प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिला अपराध ,पेपर लीक के कारोबार,सरकारी नौकरियों की कथित बिक्री,किसानों के उत्पीड़न तथा जमीनों की अनैतिक नीलामी के खिलाफ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज राजधानी देहरादून में ऐतिहासिक “हल्ला बोल’’मुख्यमंत्री आवास घेराव”कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सीडब्लूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल,राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा एवं राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी श्री यादव,सीडब्लूसी सदस्य करन माहरा,प्रदेश चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ.हरक सिंह रावत,राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन,पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी सहित पार्टी के सभी विधायकगण,पूर्व विधायक, पूर्व सांसद,प्रदेश पदाधकारी,एआईसीसी,पीसीसी सदस्य,अनुषांगिक संगठन विभाग एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगणों सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यप्रणाली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया ।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां,बैनर एवं झंडे लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया।अपने संबोधन में प्रदेश प्रभारी कमारी सैलजा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे केवल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही नहीं,बल्कि देश के वरिष्ठ दलित नेता एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं।उनके प्रति किसी भी प्रकार का अपमान लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों का अपमान है।कांग्रेस पार्टी इस प्रकार की जातिवादी एवं लोकतंत्र विरोधी मानसिकता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है।पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं ने हजारों बेरोजगार युवाओं के सपनों को तोड़ा है। “नौकरियां बेचना बंद करो,युवाओं को रोजगार दो”के नारे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि सभी भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाया जाए तथा भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।कांग्रेस ने किसानों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।नेताओं ने कहा कि प्रदेश का किसान पहले ही महंगाई,लागत बढ़ने और बाजार की समस्याओं से परेशान है,ऐसे में किसानों के उत्पीड़न की शिकायतें बेहद गंभीर हैं। कांग्रेस ने किसानों को न्याय,उचित मुआवजा तथा उनकी समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज का “हल्ला बोल ’मुख्यमंत्री आवास घेराव”केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं,बल्कि प्रदेश के युवाओं,महिलाओं, किसानों और आम जनता के अधिकारों की आवाज है।सरकार को जनता की आवाज सुननी होगी और जनहित से जुड़े सभी गंभीर मुद्दों पर तत्काल जवाब देना होगा।कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन मुद्दों पर शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में और व्यापक जनआंदोलन चलाएगी तथा जनता की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाती रहेगी।इस दौरान पूर्व मेयर रूडकी यशपाल राणा,पूर्व प्रमुख एवं विधानसभा पत्याशी रहे भुवनेश खर्कवाल ,मनोज सैनी,रविन्द्र आनन्द,रामकुमार वालिया एवं एडवोकेट सचिन कुमार ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
