oppo_0

सहारनपुर। पुराना कलसिया रोड स्थित इसरार कालोनी के निवासियों ने नगरायुक्त शिपू गिरि को प्रार्थना पत्र सौंपकर कालोनी में टूटी नालियों व सड़क बनाने की मांग करते हुए क्षेत्रवासी इमरान अब्बासी ने बताया कि मौहल्ले की टूटी नालियों में गन्दगी और कूडे के ढेर होने के कारण कालोनी में महामारी फैलने का खतरा बन गया है। इमरान ने बताया कि नगर निगम द्वारा प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य कराये जा रहे हैं, लेकिन उनके क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहंी कराया जा रहा है, जिस कारण कालोनीवासियों में रोष है। उन्होंने कहा कि इसरार कालोनी न तो नालियां और न ही सड़कंे सी0सी0 है, जिस कारण हर मौसम में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। सफाई व्यस्था बिल्कुल चैपट है। उन्होंने नगरायुक्त से मांग की कि उनकी कालोनी में जल्द ही विकास कार्य कराये जाये अन्यथा उन्हें नगर निगम में धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ेगा। नालियों का गंदा पानी सडक पर बहता है। प्रार्थना पत्र देने वालों में मुख्य रूप से इमरान अब्बासी, गयूर, चांद, मोनू, निशा, वसीम आदि मुख्य रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *