प्रत्येक नागरिक को अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना होगा: शीतल टण्डन
सहारनपुर 8 अगस्त। उ.प्र. उद्योग व्यापार मण्डल की जिला इकाई द्वारा 9 अगस्त को भारत छोड़ों आंदोलन की वर्षगांठ की पूर्व संध्या एवं 9 अगस्त से 17 अगस्त तक देश भर में मनाये जाने वाले भारत छोडो आंदोलन, हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा एवं
स्वाधीनता दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में एक विशेष कार्यक्रम स्थानीय गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष आयोजित किया गया जिसमें देश की आजादी के शहीदों को नमन किया गया। जिसमें व्यापारियों द्वारा देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूति देने वाले महान क्रान्तिकारियों को नमन करते हुए जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन ने कहा कि आज से 84 वर्ष पूर्व 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा बम्बई के अगस्त क्रान्ति मेदान से देश के स्वाभिमान को जागृत करते हुए हम सबने मिलकर विदेशी शासकों के विरूद्ध भारत की आवाज बुलन्द की थी, इसे साकार करने के लिए एकजुट होकर इस संघर्ष में शामिल हुए और हमने आजादी हासिल करके ही दम लिया। श्री टण्डन ने कहा कि आज एक बार फिर संकल्प लेने की घड़ी आयी है और वैसी ही आवाज बुलन्द करने और एकजुट होने और इसके अंतर्गत हम सब मिलकर साम्प्रदायिकता, गरीबी, हिंसा आंतकवाद, निरक्षता, भ्रष्टाचार व कोरोना आदि इन सब बुराईयों को दो टूक शब्दों में कहा कि ‘भारत छोड़ों’।
श्री टण्डन ने कहा कि देश की आजादी के संघर्ष में व्यापारी वर्ग का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश के महानक्रान्तिकारियों व वीर सैनिकों की कुर्बानियों का परिणाम है कि भारत ने 1965 व 1971 के युद्ध में विजयश्री प्राप्त की और 26 वर्ष पूर्व पाक घुसपैठियों को आपरेशन विजय अभियान के अंतर्गत कारगिल में भारतीय सेना ने जिस अदम्य के साथ मार भगाया वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। श्री टण्डन ने कहा कि जिस तरह से भारतीय सेना ने आंतकवादियों द्वारा पहलगाम हमले में निर्दोष लोगों की हत्या की गयी उसी का कडा जवाब देते हुए पीओके में आपरेशन सिंदूर के अंतर्गत आतंकवादियों व उनके कैंपों का सफाया किया और पाकिस्तान के विरूद्ध जवाबी कार्यवाही में उसके हवाई अडडों पर जिस प्रकार से हमारी वायुसेना, जल व थल सेना ने मिलकर पाक को नाको चने चबवाये यह हमारे जाबांज सेना के जवानों का साहस और देश के नागरिकों की राष्ट्रभक्ति है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन, जिला महामंत्री रमेश अरोडा, जिला कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिडढा, भोपाल सिंह सैनी, सविता राणा, प्रतिभा भटनागर, भारती भटनागर, संजीव सचदेवा, वसीम,राकेश बंसल, दीपक, अंकुश कर्णवाल, मानवीर सिंह, मानस्वी राणा, ब्यूटी राणा, अश्वनी, माही, अग्रेआ, माधव, पीयूष आदि व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *