तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर कब्जे से एक लाख रुपये के नकली नोट,एक वैगनआर कार तथा तीन मोबाइल फोन किए बरामद
डा० एम. ए. तोमर
मुजफ्फरनगर।बुढाना थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रिय कार्यशैली और कुशल पुलिसिंग का परिचय देते हुए जाली भारतीय मुद्रा के लेन-देन में सक्रिय एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाख रुपये के नकली नोट, एक वैगनआर कार तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।इस उल्लेखनीय सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पूरी पुलिस टीम को 15 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक,सीओ बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री के कुशल नेतृत्व में बुढाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जाली नोट लेकर तीन व्यक्ति वैगनआर कार से खतौली की ओर से आ रहे हैं।सूचना मिलते ही बसी गेट खतौली रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान संदिग्ध वैगनआर कार को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन उसमें सवार लोगों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया।पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सालिम पुत्र हाफिज इमरान एवं माजिद पुत्र फारुख निवासी ग्राम कैली थाना दौराला जनपद मेरठ तथा जिशान पुत्र गुलजार निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 500-500 रुपये के 200 नकली नोट (कुल एक लाख रुपये), वैगनआर कार (संख्या UP-17 BT-7239) तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।इस संबंध में थाना बुढाना पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने साथियों साहिल और शाहनवाज के माध्यम से 40 हजार रुपये में एक लाख रुपये की नकली करेंसी प्राप्त करते थे। दोनों आरोपी यह नकली नोट बेंगलुरु निवासी माइकल फर्नाडीज से करीब 30 हजार रुपये में मंगाते थे।नकली नोट फर्जी नाम-पते पर कुरियर के माध्यम से मंगाकर बाजार में चलाए जाते थे और मुनाफा कमाया जाता था।भुगतान क्यूआर कोड के माध्यम से संबंधित खातों में किया जाता था।पुलिस के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है तथा आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
—: लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहे प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री :— 
थाना बुढाना में तैनाती के बाद से प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री लगातार अपराध नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा प्रभावी पुलिसिंग को लेकर उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं।उनके नेतृत्व में बुढाना पुलिस लगातार गुडवर्क कर रही है और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दे रही है।जाली नोटों के अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ भी उनकी बेहतर रणनीति,सतर्कता और मजबूत टीमवर्क का परिणाम माना जा रहा है।स्थानीय स्तर पर भी उनकी कार्यप्रणाली की सराहना की जा रही है।इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक ललित कुमार,उपनिरीक्षक सूर्यप्रताप सिंह,उपनिरीक्षक छविकांत,उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह,मुख्य आरक्षी संजय कुमार,मुख्य आरक्षी सुनील कुमार,मुख्य आरक्षी नकुल सांगवान,मुख्य आरक्षी अमरदीप सिंह,मुख्य आरक्षी अमित तेवतिया तथा मुख्य आरक्षी पुष्पेन्द्र सिंह ने शामिल रहते हुए अपनी बेहतरीन कार्यप्रणाली का नमूना पेश किया।पुलिस टीम की इस उल्लेखनीय सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को 15 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *