सहारनपुर। श्रावण मास में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे लाखों शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के उद्देश्य से सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा आयोजित 20वें विशाल चिकित्सा कांवड़ सेवा शिविर में निरंतर सेवा कार्य पूरे समर्पण और श्रद्धा के साथ संचालित किए जा रहे हैं।
शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम चैबीसों घंटे कांवड़ियों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ सभी आवश्यक दवाइयाँ पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध करा रही है। यात्रा के दौरान थकान, चोट, बुखार, दर्द, छाले एवं अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं का तत्काल उपचार किया जा रहा है, जिससे हजारों शिवभक्तों को राहत मिल रही है।
कांवड़ियों की आधुनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शिविर में एक साथ लगभग 400 मोबाइल फोन चार्ज करने की क्षमता वाला विशाल मोबाइल चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया गया है। इससे दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं को अपने परिजनों से संपर्क बनाए रखने में काफी सुविधा मिल रही है। यह व्यवस्था पूरे कांवड़ मार्ग पर विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
इसके अतिरिक्त यह शिविर अपनी अनूठी सेवा के कारण भी विशेष पहचान बना रहा है। पूरे कांवड़ मार्ग पर यह व्यापार मंडल का एकमात्र ऐसा शिविर है जहाँ 20 से अधिक अत्याधुनिक फुट मसाज मशीनों की व्यवस्था विशेषज्ञों की देखरेख में की गई है।
कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, आरटीओ शंकर एसपी ट्रैफिक शैलेन्द्र श्रीवास्तव, एडी एम न्यायिक ए के वर्मा पूर्व जिलाधिकारी दिनेश चंद्रा ,महाप्रबंधक जलकल पुरुषोत्तम दास, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज साहा ,इंस्पेक्टर जनकपुरी, इंस्पेक्टर कोतवाली , प्रथम महापौर संजीव वालिया, मेयर डॉक्टर अजय सिंह, धर्मगुरु सुदीक्षा देवी, आचार्य प्रगीत कौशिक महामंडलेश्वर धीरज भारद्वाज पं देशमुख वशिष्ठ, भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई युवा व्यापार मण्डल चेयरमैन दीपक खेड़ा, अध्यक्ष अनुभव शर्मा, महामंत्री कुबेर नरूला, कोषाध्यक्ष विनीत चैहान, अशोक नारंग, डॉ. राजेश नारंग, यशपाल डाबरा, सरदार हरप्रीत सिंह सचदेवा, वरुण हुरिया, मुकेश धनकर, संजय करणवाल, मुकेश दत्ता, बिट्टू ठकराल, रोबिन ठकराल, गुलशन अनेजा ,मनीष शर्मा, भरत मिगलानी, सुंदर सैनी, लविश पोपली, ललित खरबंदा, संजय गुप्ता, मुरली खन्ना, राजकुमार नरूला ,ललित पोपली ,राजीव कालिया, अरुणा बिड़ला, सरदार महीप सिंह, प्रभाश वर्मा, महेश भाटिया, स्वास्तिक, दीपक सैनी, डॉक्टर रणदीप पुंडीर, महेश पाहवा, डॉ॰ पंकज खन्ना, वंश ,माधव ,ललित, महेश भाटिया, उपस्थित रहे।
