डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद हस्तिनापुर (विकास रत्न) प्रांत की दिव्य शाखा, मुजफ्फरनगर द्वारा संस्कृति सप्ताह का शुभारंभ कावड़ सेवा के साथ किया गया।बुधवार को मीनाक्षी चौक के निकट स्थित कोल्ड स्टोरेज परिसर में आयोजित कावड़ सेवा शिविर में शिवभक्तों की सेवा कर समाजसेवा का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विशाल शर्मा (जिला समन्वयक),अकुल अग्रवाल (जिला सह-समन्वयक) एवं शरद एरन (जिला मीडिया प्रभारी) उपस्थित रहे।संस्कृति सप्ताह के चेयरमैन प्रवीण गुप्ता (विकास रत्न एवं प्रांतीय वित्त सचिव) तथा कमल गोयल (विकास रत्न) के मार्गदर्शन में संयोजक किशोर जैन (विकास रत्न),विकास जैन एवं दिलीप मेहरा ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।दिव्य शाखा की ओर से कावड़ शिविर में शिवभक्तों के लिए छोले-कुलचे,गर्म दूध एवं बिस्कुट की व्यवस्था की गई।सेवा कार्य में शाखा के लगभग 55 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर श्रद्धालुओं की सेवा की।कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए कावड़ शिविर के आयोजकों ने शाखा अध्यक्ष को भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट कर सम्मानित किया।अंत में शाखा अध्यक्ष ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संस्कृति सप्ताह के आगामी कार्यक्रमों में भी सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *