सहारनपुर। रोटरी क्लब सेंट्रल के तत्वाधान में युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन के लिए आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा जीवन में सुधार व तरक्की के लिए गुर बताये गये।
स्थानीय दिल्ली रोड स्थित सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य राखी पुंडीर, रोटरी अध्यक्ष डॉ.गिरीश डंग, सचिव ब्राह्मणी सचदेवा, रायला चेयर मां प्रमिल चैधरी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात क्लब के विजय भसीन एवं सुनील भगत ने रायला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। पूर्व अध्यक्ष विकास निझावन तथा निर्वाचित अध्यक्ष दक्ष चड्ढा ने रायला की विशेषताओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में क्वांटम यूनिवर्सिटी रुड़की से डॉक्टर पुष्पेंद्र चैधरी पधारे ने बच्चों के जीवन में सुधार और आगे तरक्की करने के लिए टिप्स दिए। आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राम जी का सुनेजा ने कहा कि नौकरी करने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनो। अब वातावरण बिल्कुल बदल चुका है।
उन्होंने कहा कि यदि स्टार्टअप के रूप में व्यक्ति कार्य करें तो बहुत तरक्की कर सकता है। पूर्व अध्यक्ष राजेश कपूर ने इस बात पर जोर दिया कि माता-पिता और गुरु के बताए रास्ते पर चले और अपने कार्य की योजना बनाएं और फिर उसी योजना पर कार्य करें। सहायक गवर्नर सिकंदर बत्रा ने कहा कि बच्चों का जीवन का समय बहुत कीमती है। जीवन में जो भी लक्ष्य निर्धारित करें, उसे पर अपनी पूरी ताकत लगा दें और समय-समय पर सलाह भी लेते रहे। कार्यक्रम में विनय आहूजा, पुष्कर राज कपूर, अशोक खुराना ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ऋषभ, रजत अरोड़ा, देवेंद्र वाधवा, डॉक्टर अमित चैहान, संजय खुराना, पूजा कपूर, सुमिता, भगत, शिप्रा अरोड़ा, सुजाता डंग, अर्शी सचदेवा, मीनू खुराना, कल्पना चैधरी, सोनिया, अलका दहूजा आदि सदस्य उपस्थित रहे।
