सहारनपुर। थाना सदर बाजार की मिशन शक्ति टीम ने गैर इरादतन हत्या के मुकदमें में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।
थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत् 12 अक्टूबर को वादी की तहरीर पर आरोपी विपिन पुत्र नरेश निवासी बडी माजरी रोड बेहट के खिलाफ वादी की पुत्री के साथ मारपीट करने तथा उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में थाना सदर बाजार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उन्होंने बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक रणवीर सिंह, विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौ.बड़ी माजरी से वांछित आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *