खटीमा। खटीमा में तीन दिवसीय उत्तराखंड आदि रंगोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर उत्सव का उद्घाटन किया।समारोह में देशभर से आए जनजातीय कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा,लोकनृत्य और लोकसंगीत से समृद्ध विरासत की झलक पेश की।इस दौरान मुख्यमंत्री धामी खुद पारंपरिक रंग में नजर आए।उन्होंने कलाकारों के साथ थिरकते हुए उत्साहवर्धन किया और ढोल भी बजाया।मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि रंगोत्सव केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं,बल्कि जनजातीय समाज के गौरव का उत्सव है।सरकार जनजातीय समाज के सम्मान,सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध है। थारू,बोक्सा,जौनसारी और राजी सहित सभी जनजातीय समुदायों की पहचान को संरक्षित रखते हुए उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।उन्होंने बताया कि अटल आवास योजना और पीएम आवास योजना में बड़ी संख्या में जनजातीय परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। पीएम जनमन योजना के तहत 925आवास बन चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बाजपुर में 100बेड के छात्रावास,थारू इंटर कॉलेज के आधुनिकीकरण सहित कई कार्य हो रहे हैं।मुख्यमंत्री ने खटीमा के मोहन सिंह राणा और टीला सेन को एवरेस्ट फतह पर बधाई दी।पिथौरागढ़ में एकलव्य विद्यालय स्थापित करने का अनुरोध केंद्रीय मंत्रियों से किया।खटीमा एकलव्य विद्यालय के लिए 10करोड़ की घोषणा केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने कहा कि खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए केंद्र सरकार 10करोड़ रुपये देगी ।04करोड़ की लागत से बनने वाले हॉस्टल का टेंडर हो चुका है।यहां 480विद्यार्थियों की क्षमता होगी।रंगोत्सव में राजस्थान,मध्यप्रदेश,महाराष्ट्र,ओडिशा,बंगाल,झारखंड,मिजोरम समेत 13 राज्यों के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा,कैबिनेट मंत्री खजान दास,धन सिंह रावत,सांसद अजय भट्ट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *