हरिद्वार। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में पार्टी का 34वां स्थापना दिवस जटवाड़ा पुल स्थित जिला कार्यालय पर मनाया गया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की बधाई दी।सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि स्व.मुलायम सिंह यादव ने समाज के वंचित तबके के अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए समाजवादी पार्टी का गठन किया था। आज यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उस संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए सड़क से संसद तक पीडीए की आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के संघर्ष के फलस्वरूप अपने अधिकारों को समझ चुका पीडीए समाजवादी पार्टी के पक्ष में गोलबंद हो चुका है।पीडीए के सहयोग से सपा अगले वर्ष होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डा.सत्यनारायण सचान ने कहा कि 1970 के दशक में समाजवादी पार्टी भटकाव की स्थिति में थी।लेकिन मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी निरंतर मजबूत हुई।उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के साथ ही केंद्र में भी प्रमुख भूमिका निभायी।इस दौरान कामेश्वर सिंह यादव,दीक्षांत शर्मा,विष्णु कश्यप,सोनू सरदार,बाबू सिंह,राजेश कुमार,छोटू,आदेश उपाध्याय,आस्तिक यादव,दिलशाद,कय्यूम अंसारी,कार्यालय प्रभारी रहीस अहमद,विनय चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *