हरिद्वार। कनाडा निवासी एनआरआई ने क्रिकेट टीम की फ्रेचांइजी दिलाने के नाम पर ढाई करोड़ रूपए धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।कनाडा निवासी रियल स्टेट कारोबारी हेमंत शर्मा ने गुरूवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आरोप लगाया कि कारोबार के सिलसिले में दिल्ली में उनकी मुलाकात हरिद्वार निवासी मनीष भट्ट से हुई थी।कथित रूप से मनीष भट्ट ने उन्हें बड़े-बड़े क्रिकेट खिलाड़ियों से जान पहचान का हवाला देते हुए नॉर्दन वॉरियर की फ्रेंचाइजी दिलाने का भरोसा दिलाया।श्री भट्ट के भरोसे में आकर उन्होंने ढाई करोड़ रूपए दे दिए।लेकिन अनुबंध किसी अन्य टीम के साथ करा दिया गया। फ्रेंचाइजी नही मिलने और धोखाधड़ी का अहसास होने पर उन्होंने मनीष भट्ट से बात करने की कोशिश की।लेकिन वह केवल वहाट्अप चैट पर ही बात करता है और पैसे वापस मांगने पर कोरे आश्वासन देता रहता है।एक वर्ष बीत जाने पर उन्होंने 17सितम्बर को हरिद्वार आकर एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी है।हेमंत शर्मा ने पुलिस प्रशासन के साथ मुख्यमंत्री से भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उनके पैसे वापस दिलाने की गुहार लगायी है। वार्ता के दौरान हेमंत शर्मा के साथ मौजूद रहे सुमित चौधरी और नीरज चौधरी ने भी सरकार और प्रशासन से जांच कर रकम वापस दिलाने की मांग की।दूसरी और मनीष भट्ट ने सभी आरोपों को मिथ्या एवं बेबुनियाद बताया है।उन्होंने कहा कि आपसी रंजिश और 35 लाख की देनदारी से बचने के लिए उनके ऊपर मनगढंत आरोप लगाए गए हैं।कोर्ट में विचाराधीन 35लाख की देनदारी के मुकद्मे में वे गवाह हैं।इसलिए उन पर आरोप लगाए गए हैं। जिस टीम से फ्रेंचाइजी को लेकर हेमंत शर्मा का एग्रीमेंट हुआ है। वह उसे भी नहीं जानते हैं। मनीष भट्ट ने कहा कि वे जल्द ही कानूनी कार्रवाई करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *