हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बृहस्पतिवार को हरिद्वार में धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा निकाली।यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सिंहद्वार से शुरू हुई यात्रा हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र और लकसर होते हुए खानपुर चौक पर संपन्न हुई।यात्रा के दौरान हरीश रावत ने लोगों से संवाद किया और कहा कि इसका उद्देश्य जनता से जुड़ना और देश-प्रदेश में बदलाव का संदेश देना है।रावत ने कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें लोगों का समर्थन और सहयोग मिल रहा है।ईडी की कार्रवाई पर हरीश रावत ने कहा कि जब तक वह भाजपा का विरोध करते रहेंगे,तब तक इस तरह की जांच और छापे होते रहेंगे।उन्होंने कहा कि उनका जीवन खुली किताब है और जांच एजेंसियां उनकी या उनके रिश्तेदारों की जांच करना चाहें तो कर सकती हैं।खानपुर से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन पार्टी और संगठन जहां से चुनाव लड़ने का निर्णय करेंगे,वह वहीं से चुनाव मैदान में उतरेंगे।आगामी विधानसभा चुनाव से पहले रावत की इस यात्रा के जरिए हरिद्वार ग्रामीण,लक्सर और खानपुर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद को राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से देखा जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *