हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अजय कुमार मिलकर कनखल के लाटोवाली में सीवर चौक होने की समस्या से अवगत कराते हुए समाधान करने की मांग की है।अशोक शर्मा ने बताया कि लाटोवाली में बेलीराम आश्रम चौक से बालकिशन गोपाल के मकान एवं पुरूषोत्तम शर्मा के मकान तक सालों से सीवर लाइन चौक है।लंबे समय से सफाई नहीं होने की वजह से सीवर का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है।जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सीवर लाइन की तत्काल सफाई करायी जाए।जिससे लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सप्तऋषि क्षेत्र में भी सीवर सड़कों पर बहने की समस्या बनी हुई है।जिससे स्कूली बच्चो,बुजुर्गो,व्यापारियों,संतों और श्रद्धालुओं को दिक्कत उठानी पड़ रही है।विभाग को गंभीरता से समस्या का समाधान करना चाहिए।पार्षद सुनील कुमार ने कहा कि समस्याओं का समाधान कर कुंभ निर्माण कार्यो से लोगों को सुविधाएं दी जाएं।अशोक शर्मा ने पेयजल निगम के परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल वशिष्ठ से भी मुलाकात की और विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान करने की मांग की।इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *