व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लें शासन प्रशासन-विपिन गुप्ता
हरिद्वार। मध्य हरिद्वार स्थित होटल में आयोजित शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर की बैठक में व्यापारी हितों,बाजारों की समस्याओं,सरकारी विभागों से संबंधित परेशानियों तथा व्यापारी एकता को मजबूत करने सहित अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी।जिला अध्यक्ष संजीव नैय्यर की अध्यक्षता तथा शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के अध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं महामंत्री विक्की तनेजा के संचालन में संपन्न हुई बैठक में सैकड़ों व्यापारी शामिल हुए।इस दौरान व्यापार मंडल की दो नई इकाईयों न्यू मार्केट व्यापार मंडल श्रीराम चौक तथा पीठ बाजार युवा व्यापार मंडल की घोषणा भी की गयी।बैठक को संबोधित करते हुए विपिन गुप्ता एवं विक्की तनेजा ने कहा कि शासन एवं प्रशासन को व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए।जीएसटी विभाग,खाद्य सुरक्षा विभाग,नगर निगम तथा अन्य सरकारी विभागों से संबंधित मामलों में व्यापारियों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने कहा कि विभागों को नियमावली एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही कार्रवाई करनी चाहिए।व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।विपिन गुप्ता ने कहा कि बाजारों में पेयजल,सार्वजनिक शौचालय,बेहतर सड़क,सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का अभाव है।व्यापारियों से लगातार टैक्स लिया जाता है।इसलिए बाजारों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है।विक्की तनेजा ने कहा कि अफसरशाही एवं मनमानी कार्यप्रणाली को व्यापार मंडल बर्दाश्त नहीं करेगा।जिलाध्यक्ष संजीव नय्यर ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए संगठन का मजबूत और एकजुट होना आवश्यक है।उन्होंने व्यापारियों से आपसी मतभेद,राजनीतिक विचारधारा एवं छोटे-बड़े के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि एकता ही व्यापारियों की सबसे बड़ी शक्ति है।सुरेश गुलाटी,जिला महामंत्री प्रदीप कालरा,संरक्षक राकेश मल्होत्रा,अमर कुमार,नरेंद्र अग्रवाल,डा.पवन सिंह,संदीप शर्मा,नीरज मंगल,विपिन सिंघल,रवि धींगरा,प्रेमपाल अरोड़ा,नारायण आहूजा आदि ने भी विचार रखे।बैठक में संजय गोयल ,ओमप्रकाश विरमानी,कमल अरोड़ा,तुषार सिंघल,अंकित गुप्ता,संदीप सासरिया,पंकज वर्मा,शलभ सिंघल,राजेश मेहता,पौरुष गोयल,वाशीष मेहता,दिनेश गोयल,तुषार गाबा,सागर बृजवासी,अशोक अरोड़ा,प्रेम अरोड़ा,प्रमोद तनेजा,मगन बंसल,अशोक ढींगरासचिन अरोड़ा, सुशील विरमानी,गौरव गोयल,गौरव अग्रवाल,गौरव जैसिंह,सुमित दरगन,राहुल नारंग,संजय बंसल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
