हरिद्वार। कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के माध्यम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर जनगणना में ओबीसी वर्ग का स्पष्ट वर्गीकरण सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि जनगणना देश के सामाजिक, आर्थिक एवं नीतिगत भविष्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है।जाति जनगणना सामाजिक न्याय का ऐतिहासिक माध्यम तभी बन सकती है।जब देश की प्रत्येक जाति एवं समुदाय की सही वैज्ञानिक प्रामाणिक एवं एकरूप गणना सुनिश्चित की जाए।इससे समान रूप से लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा,उनके हितों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि जातिगत आंकड़े वंचित समुदाय की पहचान तथा उनके लिए कल्याणकारी नीतियां बनाने में महत्वपूर्ण आधार प्रदान कर सकते हैं।गलत आंकड़ों के आधार पर सही नीति नहीं बनाई जा सकती है। इसलिए जनगणना प्रारंभ होने से पहले ही आंकड़ों को वैज्ञानिक एवं त्रुटि रहित बनाने की व्यवस्था जनहित में होगी।गलतियों को बाद में सुधारना अत्यंत कठिन हो जाता है।उन्होंने कहा कि यह केवल ओबीसी समाज का विषय नहीं है।बल्कि भारत के राष्ट्रीय आंकड़ों की स्पष्ट वैज्ञानिक नीति निर्माण और सामाजिक न्याय का विषय है।प्रत्येक जाति के लिए विशिष्ट वैज्ञानिक जाती कोड तथा वैज्ञानिक वर्गीकरण सुनिश्चित किया जाए।जिससे ओबीसी वर्ग को लाभ मिल सके।जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी ने कहा कि जातिगत जनगणना प्रारंभ होने से पूर्व शासन प्रशासन को अपनी बेहतर तैयारी करनी चाहिए ।जिससे सही आंकड़े सामने आएं और विकास योजनाओं में लोगों को सही हिस्सेदारी मिल सके।ज्ञापन सौंपने वालों में संजय सैनी,सुरेंद्र ठाकुर,आशु भारद्वाज,अनिल ठाकुर,उदित विद्याकुल,आशु श्रीवास्तव,सागर बेनीवाल,सन्नी सक्सेना,नंदलाल सिंह,अमित अवस्थी,मनीष पटेल ,अक्षय नागपाल,तुषार सक्सेना, सत्यप्रकाश, विकास रौतेला,प्रिंस,राकेश,देवेश वर्मा, गुलशन आदि शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *