अवैध संबंधों के चलते हुई थी हत्या,बिजनौर का रहने वाला था मृतक,
हत्यारोपी दंपत्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरिद्वार। दूधियाबंद क्षेत्र में सर्वानंद घाट के पास मिले अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बिजनौर के अधेड़ व्यक्ति की हत्या अवैध संबंध के चलते हुई थी। पति को छोड़ने का दबाव बनाने पर दंपति ने मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश कर लिया है।दूधियाबंद क्षेत्र में सर्वानंद घाट के पास मिले अज्ञात शव का खुलासा करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने हत्या के आरोप में एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है।मृतक बिजनौर का रहने वाला है और महिला पर साथ आने का दबाव बना रहा था।जिससे तंग आकर महिला और उसके पति ने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी।प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।सोमवार को रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि 17 सितम्बर को दूधियाबंद क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और शिनाख्त का प्रयास किया।मृतक के पास बिजनौर की बस के टिकट के अलावा कोई दस्तावेज नहीं था। इस पर आसपास के थानों व सीमावर्ती जनपदों में पुलिस टीम भेजकर शव की पहचान के प्रयास किए गए। 20 सितम्बर को हरिद्वार पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव की पहचान गोपाल पुत्र उमाचरण निवासी नई बस्ती निकट आबकारी चौकी बिजनौर उ.प्र.केे रूप में की।मृतक के पुत्र की तहरीर पर हत्या का मुकद्मा दर्ज कर विवेचना शुरू की गयी। विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने मोतीचूर रेलवे स्टेशन से नरेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम मोमिनपुर दर्गाे भारेरा बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में सामने आया कि नरेंद्र का मेरठ का एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।इसी दौरान गोपाल का नरेंद्र और उसकी पत्नी से परिचय हुआ और उसने नरेंद्र की पत्नी का मोबाइल नंबर ले लिया।जान पहचान और पैसों की मदद मिलने बाद दोनों के बीच संबंध बन गए।गोपाल महिला पर परिवार छोड़कर अपने साथ आने का दबाव बनाने लगा।लेकिन बच्चों से लगाव के चलते वह लगातार मना कर रही थी। रक्षाबंधन पर महिला जब गोपाल से मिलने पहुंची तो उसके पति ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इस पर गोपाल ने नरेंद्र के साथ मारपीट कर दी।इससे मामला ज्यादा बिगड़ गया।गोपाल द्वारा लगातार कॉल कर अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर महिला को अपने पास बुलाने और जबरदस्ती संबंध बनाने से तंग आकर महिला ने पति को पूरी बात बता दी और यह भी बताया कि गोपाल आपराधिक किस्म व्यक्ति है।कई बार जेल जा चुका है और पुलिस के पास ना जाने की चेतावनी देता है।परेशानी से छुटकारे के लिए पति नरेंद्र ने अपनी पत्नी और अपने भाई के साथ मिलकर मृतक को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और गांव के एक व्यक्ति को 50,000रुपये में साथ देने के लिए तैयार किया। योजना के मुताबिक 19सितम्बर को महिला ने गोपाल को मिलने के लिए हरिद्वार बुलाया।जहां रात के वक्त महिला मृतक को गंगा घाट पर लेकर गई।गोपाल के शराब पीने और खाना खाने के बाद गंगा घाट पर सोने के बाद छिपकर बैठे नरेंद्र व अन्य ने चापड, छूरी से वार कर गोपाल की हत्या कर दी।इसके बाद आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन व पर्स निकालकर गंगा में फेंक दिया और अपने घर चले गए।पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ,एसएसआई नंदकिशोर ग्वाड़ी,एसआई नवीन चौहान,एसआई नवीन नेगी,एसआई खेमेंद्र गंगवार ,एसआई अंशुल अग्रवाल,एडिशनल एसआई संदीप वर्मा,हेडकांस्टेबल संजय कुमार पाल,सतीश नौटियाल,कांस्टेबल अजीत तोमर,निर्मल,राकेश कुमार,पवन व महिला कांस्टेबल शोभा,सीआईयू प्रभारी नरेंद्र बिष्ट व कांस्टेबल वसीम शामिल रहे।
