सहारनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी नेता एवं संगठन के वरिष्ठ प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष रहे स्वर्गीय श्री विमल विरमानी जी की पुण्यतिथि पर आज जैन कॉलेज रोड स्थित मानव मंदिर आश्रम, सहारनपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय श्री विमल विरमानी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके द्वारा व्यापारी समाज एवं सामाजिक क्षेत्र में किए गए योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय विमल विरमानी जी का सरल, मिलनसार एवं सहयोगी व्यक्तित्व सदैव सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगा। उनके द्वारा व्यापारी हितों के लिए किए गए कार्यों को समाज लंबे समय तक याद रखेगा। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत मानव मंदिर आश्रम में फल वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अनित गर्ग, जिला वरिष्ठ महामंत्री हर्ष डावर, जिला महामंत्री केतन विरमानी, जिला कोषाध्यक्ष अश्विनी अरोड़ा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश कालरा, शशांक भाटिया, सुबोध भाटिया, जिला मीडिया प्रभारी विनीत विरमानी, महानगर अध्यक्ष सरदार गुरमेहर सिंह, महामंत्री रजत मित्तल, तरनजीत सिंह बग्गा, शांतनु ठकराल, आशीष बाषन,मनोज गर्ग, अमर दीप सिंघल , युवा टीम से युवा जिला अध्यक्ष देवांश गांधी, हिमांशु धवन (युवा महामंत्री) एवं यश बंसल उपस्थित रहे। सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वर्गीय श्री विमल विरमानी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों एवं व्यापारी हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *