सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित सपाजिला कार्यालय पर पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश अनुसार आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर गोष्ठी भी की गई कार्यक्रम की शुरूआत भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कीप्
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चैधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा वैज्ञानिक सृष्टि की रचनाकार समाज को एक नई दिशा देने का काम किया आज हम जो इस आधुनिक वातावरण में जीवन यापन कर रहे हैं यह उन्हीं के दिन हैप्
उन्होंने कहा भगवान विश्वकर्मा वैज्ञानिक रूप से जिस प्रकार इस पूर्ण ब्रह्मांड को शिल्पकार के रूप में एक नया मार्ग प्रशस्त किया हमें उनका सदैव ऋणी रहना चाहिए स
पूर्व मंत्री विनोद तेजियन लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मुस्तकीम राणा वरिष्ठ सपा नेता चैधरी अब्दुल गफूर ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रत्येक महापुरुष और देवी देवताओं का सम्मान करते हैं उसी कड़ी में आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। उन्होंने 2027 के होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगने का आहवान किया।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रवक्ता फैसल सलमानी एवं प्रदेश सचिव रतन यादव ने कहा कि चुनाव में भाजपा नफरत के बल पर चुनाव में जीत हासिल करने का प्रयास कर रही है,लेकिन सामाजिक सौहार्द और पीडीए के बल पर सपा उनके मंसूबों पूरा होने नहीं देगी।
इस मौक कासिफ अल्वी हसीन कुरैशी मंजू रानी डॉ चेतन भारद्वाज कुलदीप हंस नरेंद्र खटियान सुमित खोटीयान रिजवान चैधरी जिन्दा हसन शाहिद मंसूरी वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे।
