देहरादून। शिवालिक विश्वविद्यालय के स्कूल आफ मैनेजमेंट में बुधवार को इंडिया ग्लाइकोल लिमिटेड के सहयोग से एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।इस व्याख्यान में कंपनी की ओर से वरिष्ठ अधिकारी एवं एचआर मैनेजर स्वतंत्रेश मिश्रा तथा सहायक एच.आर. मैनेजर सुश्री रिमझिम कुमारी ने बीबीए एवं एम.बी.ए.के विद्यार्थियों से संवाद किया।अपने संबोधन में वक्ताओं ने कंपनी की कार्य संस्कृति एवं मूल्य पर प्रकाश डालते हुए का विजन और क्वालिटी हमारी पहली प्राथमिकता है।स्वतंत्रेश मिश्रा एवं रिमझिम कुमारी ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह किसी भी संस्थान में आवेदन करने से पूर्व उसकी भर्ती प्रक्रिया तथा कंपनी की संरचना को भली भॉति समझे और उसी के अनुरूप साक्षात्कार की तैयारी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्पष्ट संवाद कौशल विषय की गहरी समझ और व्यावहारिक दृष्टिकोण ही किसी विद्या अभ्यर्थी को चयन प्रक्रिया में दूसरों से आगे रखते हैं। विद्यार्थियों ने सत्र के दौरान अनेक प्रश्न पूछे जिनका वक्ताओं ने विस्तार से जवाब दिया।इस दौरान स्कूल आफ मैनेजमेंट के दिन डॉक्टर विवेक देवव्रत सिंह,विभागाध्यक्ष डॉ.अमृता सिंह सहायक अध्यापक अनिरुद्ध कुलकर्णी,सहायक अध्यापक डॉ.निहारिका सिंह एवं सहायक अध्यापक अभिषेक ममगई आदि उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इंडिया ग्लाइकोल लिमिटेड के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उद्योग जगत से जुड़े ऐसे सत्र विद्यार्थियों को रोजगार परक बनाने की दिशा में निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस दौरान विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी गणों के अलावा और भी लोग मौजूद रहे।
