हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने श्री महाराजा अग्रसेन घाट पहुंचकर माँ गंगा का पूजन दुग्धाभिषेक किया।उन्होंने माँ गंगा का पूजन दुग्धाभिषेक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ,सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की।मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।सरकार प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिली है और उत्तराखंड को आगे ले जाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।गंगा पूजन के दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि की भी कामना की।इस अवसर पर मेयर नगर निगम हरिद्वार श्रीमती किरन जैसल,भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी,जिला भाजपा महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा संदीप गोयल,जिला उपाध्यक्ष भाजपा तरुण नय्यर,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार अरोड़ा,दीपांशु विद्यार्थी सहित अन्य मौजूद रहे।
