सेवा सेतु अभियान के तहत ऑन द स्पॉट विभिन्न योजनाओं में पात्रों को किया जाए लाभान्वित
सहारनपुर। मंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता एवं विधायक नकुड़ मुकेश चैधरी, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, नगर आयुक्त शिपू गिरी की उपस्थिति में सर्किट हाउस सभागार में जनपद में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पंहुचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों एवं कार्ययोजना के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गयी।
प्रभारी मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्येक पात्र को लाभ सुनिश्चित कराना है। इसमें सभी विभाग गंभीरता से कार्य करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होने निर्देशित किया कि सभी विभाग आज ही पूर्ण कार्ययोजना तैयार कर सभी जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण, सरकार की प्रमुख उपलब्धियां तथा विकसित भारत 2047 के मूल भाव के साथ कार्यक्रम किए जाएं।
मंत्री ने निर्देश दिए कि सेवा सेतु अभियान के तहत प्रत्येक विकासखंड स्तर पर साप्ताहिक बहुउद्देशीय सेवा शिविरों, स्टॉल्स एवं स्वास्थ्य मेला शिविरों का आयोजन किया जाए। इनमें केन्द्र एवं राज्य की समस्त योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के साथ ही ऑन द स्पॉट फार्म भरना एवं सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, जिलाध्यक्ष अजीत राणा, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, पीडीडीआरडीए प्रणय कृष्ण सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
